Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

7वें महान संत सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भक्त हुए  शामिल, संतों का लिया आशीर्वाद |

जालंधर, 2 दिसंबर (सोनू बाई ) : रविदासिया धर्म प्रचार समिति ( रजि.)ने कोट सादिक, कांशी नगर, काला संघा रोड, जालंधर में 7वें डेरा संत सरवण दास जी सच्चखंड बल्लां के मौजूदा गद्दीनशीन संत 108वें संत श्री निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व में महान संत सम्मेलन करवाया। इस संत सम्मेलन में पंजाब के बाग़बानी मंत्री मोहिंदर भक्त ने विशेष तौर पर शिरकत की और महापुरषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
समागम में महापुरषों और कीर्तनी जत्थों ने श्रद्धालुओं को सत्गुरू रविदास महाराज जी के नाम-अमृत के साथ निहाल किया। 
कैबिनेट मंत्री ने रविदास धर्म प्रचार समिति के सदस्यों को कान्फ़्रेंस के लिए बधाई देते कहा कि उनकी यह सबसे बड़ी कोशिश है कि वह पिछले 6 सालों से लगातार इस धर्म प्रचार प्रोग्राम का आयोजन कर रहे है। उन्होंने कहा कि जहाँ महापुरुषों के चरण पड़ते है, वह स्थान पवित्र हो जाते है और संतों की वाणी सुनने वालों की आत्मा पवित्र हो जाती है। यही संतों की वाणी का महत्व है। 
कैबिनेट मंत्री ने जहाँ संतों महापुरषों से आशीर्वाद लिया, वहीं रविदासिया धर्म प्रचार समिति के सदस्यों ने मोहिंदर भक्त को सम्मानित भी किया |
इस मौके जसवीर सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह पम्मा, गुरदीप सिंह, सतनाम कलेर, रवि भक्त, कुलदीप गगन और बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने महाराज जी के पवित्र अमृत का जाप किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233828

Share this Post