Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

शिव देवी स्कूल के बाहर स्कूली बच्चे कूड़े के ढेरों से त्रस्त और भगवंत मान सरकार का शासन व प्रशासन सत्ता में मस्त :  किशन लाल शर्मा

कूड़े के ढेरों के कारण भाजपा नेताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन। 

जालंधर 30 नवंबर  2024(सोनू बाई) : आज एकेहरी पुलि शिव देवी स्कूल के बाहर कूड़े के ढेरों के कारण स्कूली बच्चे कर रहे उल्टियां को देखकर भाजपा नेता भड़के नगर निगम और भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने नारे लगाए भगवंत मान सरकार मुर्दाबाद और शहर में कूड़े के ढेर टूटी सड़के
कूड़े के ढेर पीने को मिलता गंदा पानी यह है भगवंत मान सरकार के विकास की असल कहानी। इस अवसर पर भाजपा नेता की पिछले दिनों कई बार नगर निगम भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बावजूद भी शासन और प्रशासन सत्ता में मस्त है और स्कूली बच्चे कूड़े के ढेरों से त्रस्त है और शर्मा ने कहा कि कितने शर्म की बात है की नगर निगम अधिकारियों को व आम आदमी पार्टी के नेताओं को शहर के विकास का कोई ध्यान नहीं है और आम आदमी पार्टी के नेता अपनी अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगे हुए हैं इसलिए जनता से अपील की गई की भगवंत मान सरकार को सबक सिखाने के लिए नगर निगम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन करें ताकि जालंधर का विकास हो सके और शर्मा ने कहा कि 3 सालों के दौरान भगवान मान सरकार ने विकास नहीं विनाश कर डाला है और समाज का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की नीतियों से बेहद दुखी है और कहां की नगर निगम अधिकारियों ने यह कूड़े की समस्या का समाधान नहीं किया तो कुछ दिनों में नगर निगम ऑफिस के बाहर भगवंत मान सरकार का पुतला फूक प्रदर्शन किया जाएगा इस अवसर पर भाजपा नेत्री शालू कहा की भगवंत मान सरकार ने पंजाब का कोई विकास नहीं किया और केवल झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं इसलिए आज समय की जरूरत है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बने उसके लिए आम जनता को भाजपा का सहयोग करना पड़ेगा तभी पंजाब का विकास हो सकता है इस अवसर पर राजेंद्र कुमार रवि कुमार अमित कुमार राजेंद्र शर्मा गौरव कुमार जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

 


132

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147452