Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

संतोषी नगर में गंदे पानी की समस्या को लेकर भाजपा नेता नगर निगम अस्टीटैंट कमिश्नर मंदीप कौर से मिले

जालन्धर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का मेयर बनाएं तभी जालन्धर स्मार्ट सिटी बन सकता है : किशनलाल शर्मा

‘‘भगवंत मान मुर्दाबाद, टूटी सडक़ें, पीने को मिलता गंदा पानी, कूड़े के ढेर, सीवरेज व्यवस्था फेल यह  है भगवंत मान सरकार के 3 साल के विकास की असली कहानी’’ के नारों से नगर निगम कम्पलैक्स गूँज उठा।

जालंधर आज तिथि 28 (सोनू बाई) : आज भाजपा नेता केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र संतोषी नगर में काफी दिनों से सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से बार-बार नगर निगम अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर आज केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम दफतर के बाहर भाजपा नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नारे लगाए ‘‘भगवंत मान मुर्दाबाद, टूटी सडक़ें, पीने को मिलता गंदा पानी, कूड़े के ढेर, सीवरेज व्यवस्था फेल यह है भगवंत मान सरकार के 3 साल के विकास की असली कहानी’’ के नारों से नगर निगम कम्पलैक्स गूँज उठा। 
इस अवसर पर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा, •जला भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष शालू, •जला एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, भाजपा नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर डा. मनदीप कौर को संतोषी नगर में गंदे पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर मंदीप कौर ने आश्वासन दिलाया कि गंदे पानी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। और भाजपा नेताओं ने यह भी मांग की कि गुरु गोबिंद एवेन्यू, रोड की सडक़े टूटी पड़ी हैं, और स्ट्रीट लाईट बंद है और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं इसका भी समाधान किया जाए। मंदीन कौर ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले 3 सालों के दौरान केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में पीने के पानी की समस्या, सडक़ें टूटी पड़ी हैं, कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और शासन और प्रशासन सत्ता में मस्त है और जनता समस्याओं से त्रस्त है। इसलिए जालन्धर की जनता का चाहिए कि आने वाले नगर निगम चुनावों में जालन्धर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का मेयर बनाएं तभी जालन्धर स्मार्ट सिटी बन सकता है। और कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने जालन्धर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोड़ों रुपए भेजे थे पर जालन्धर स्मार्ट नहीं बन सका। कुछ कांग्रेस के नेताओं के और आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर स्मार्ट बन गए हैं। इसलिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने के लिए जनता भी नगर निगम चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। 
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष शालू ने कहा कि पिछले काफी महीनों से पूरे वार्ड में जनता टूटी सडक़ें, कूड़े के ढेर और स्ट्रीट लाईट की समस्या से त्रस्त हैं पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसकी और कोई ध्यान नहीं किया। इसलिए जनता को चाहिए कि आने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की जिमानतें जब्त करवाए ताकि जूठे वादे करने वाले भगवंत मान सरकार को सबक सिखाया जा सके।

             संतोषी नगर में गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर निगम संयुक्त कमिशनर मंदीप कौर को मांगपत्र सौंपते हुए भाजपा नेता किशनलाल शर्मा, जिला भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष शालू, जिला एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, भाजपा नेता चरनजीत सिंह चन्नी व अन्य।


91

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147441