Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

सैनिटरी  इंस्पेक्टर अशोक भील की लगी ड्यूटी जल्दी होगा मॉडल टाउन डम्प बंद इलाका निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत ::अशोक भील

जालंधर (सोन्यू बाई) : :स्वछ भारत मिशन के तहत सम्पूर्ण भारत में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम जालंधर भी अपने स्त्र पर शहर से सैकेंडरी कलैक्क्षण प्वाइंट तथा जी.वी.पी प्वाइंट खत्म करने के लिए प्रयास कर रहा है। जालंधर शहर में मॉडल टाउन शमशान घाट के पास कुडे के डम्प को लेकर अक्सर इलाका निवासी परेशान रहते है। इस डम्प को बंद करने के लिए कई संस्थाओं ने धरने प्रदर्शन भी किए है। जिसकी शिकायत इलाका निवासी नैशन ग्रीन ट्रीब्यूनल एवं मुख्या मंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान जी से भी कर चुके है। नगर निगम कमिश्नर श्री गौतम जैन ने इस कूड़े के डम्प को पूर्ण रूप से ख़त्म करने के लिए सैंट्री इंस्पेक्टर अशोक भील को जुम्मेबारी सोम्पी है। क्योंकि सैंट्री इंस्पैक्टर अशोक भील को नगर निगम जालंधर में कई सैकेंडरी कलैक्क्षण प्वाइंट तथा जी.वी.पी प्वाइंट ख़त्म करने का श्रय प्राप्त है। जिसके लिए उन्हे तीन बार जिला प्रशाशन से भी अवार्ड मिल चुके है। अब नगर निगम कमिश्नर श्री गौतम जैन ने हैल्थ ऑफिसर डा.श्री कृष्ण के साथ टीम का गठन कर सैंट्री इंस्पैेक्टर अशोक भील की ड्यूटी लगाई है की वह मॉडल टाउन कुडे के डम्प को जल्द समाप्त करे। सैंट्री इंस्पैक्टर अशोक भील का कहना है की वह अपनी ड्यूटी को पुरी ईमानदारी से निवाएंगे और इलाका सैंट्री इंस्पैक्टर स.जगसीर सिंह,स. कुलविंदर सिंह एवं इलाका सैंट्री सुपरवाईजर किशन  मुंशी,विनोद सहोता,लवली गरेवल को साथ लेकर सोमवार को मॉडल टाउन डम्प ख़त्म करने की प्लानिंग हैल्थ ऑफिसर डा.श्री कृष्ण से करेंगे और जल्द ही मॉडल टाउन शमशानघाट के आस पास रैहते लोगों को इस कूड़े के डम्प से राहत दिलाएंगे। याद रहे महिना अगस्त 2022 में मॉडल टाउन डम्प का विवाद उठा था। तब नगर निगम कमिश्नर श्री दाविन्द्र सिंह जी ने सैंट्री इंस्पैक्टर अशोक भील की डम्प को साफ करवाने की ड्यूटी लगाई थी। तब भी अशोक भील ने अपनी मौजूदगी में 102 के करीब कुडे के टीपर व अनगिनत ट्रालियों से कुड़ा उठवाया था और मॉडल टाउन निवासियों को डम्प साफ करा कर दिया था।


143

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147441