Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रुस्तमे वेलफेयर सोसायटी का 9वां वार्षिक कुश्ती दंगल आयोजित।

मुख्य अतिथि के रुप में मोहिंदर भगत ने बांटे विजेता खिलाड़ियों को इनाम ।
जालंधर (सोनू बाई) : रुस्तमे हिंद दारा सिंह को समर्पित रुस्तमे वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की तरफ से भाईचारे को समर्पित 9वां वार्षिक कुश्ती दंगल दुशहरा ग्राउंड,कठहिरा मोहल्ला, नजदीक चौहान स्विमिंग पूल, बस्ती बावा खेल, कपूरथला रोड़ पर 24 नवंबर 2024 रविवार को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने उपस्थिति होकर विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलें आज के समय में नौजवानों को नशे की दलदल से निकालने का सर्वोत्तम उपाय है । इसी लिए पंजाब सरकार भी आप सबके सहयोग से खेड़ा वतन पंजाब दियां का आयोजन हर वर्ष पंजाब के लगभग सभी शहरों में कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी का एक ही उद्देश्य है कि पंजाब प्रदेश को भारत का सर्वोत्तम प्रांत बनाना है रंगला पंजाब बनाना है। उनके इस अभियान में खेलें सबसे महत्वपूर्ण योगदान दे रही है । पंजाब के अनगिनत नौजवान नशों को त्याग कर खेलों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं जिससे वह अपना अपने परिवार तथा पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं। 
इस अवसर पर सोसायटी की तरफ से श्री मोहिंदर भगत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनका यहां आने पर धन्यवाद किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233824

Share this Post