Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*कैंट विधानसभा जंडियाला मे मोदी सरकार के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू-अशोक सरीन हिक्की* 

हर पिंड मे रहने वाले 70 साल के हर बजुर्ग को 5 लाख के फ्री इलाज का लाभ मिलेगा-सुरेंद्र मेहन* 

*पंच सुरेंद्र मेहन के कार्यालय मे जस जोहल की देखरेख मे निरंतर कैंप ज़ारी रहेगा* 


जालंधर 25 अक्तूबर (सोनू बाई) : भाजपा की केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 70 साल एवं उसके ऊपर हर बुज़ुर्ग के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अधीन 5 लाख का फ्री इलाज केंद्र सरकार द्वारा करवाने वाले आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष कैंप कैंट विधानसभा के जंडियाला इलाके मे पंच सुरेंद्र मेहन के कार्यालय मे एन.आर.आई सैल पंजाब भाजपा को-कन्वीनर जस जोहल की अध्यक्षता मे लगाया गया।इस कैंप मे कैंट विधानसभा प्रभारी भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,मंडल भाजपा प्रधान जॉर्ज सागर,आई.टी सैल की जिला कन्वीनर दीपाली बागड़िया विशेष रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने लोकहित मे बजुर्गो के लिए लगे आयुष्मान कैप लगाने के लिए जंडियाला भाजपा टीम को बहुत बधाई देते हुए कहा देश के हर पिंड में रहने वाले हर नागरिक को सुरक्षा,सुविधा,रोजगार देकर देश को तरक्की की तरफ लेकर जाने का कार्य भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व मे कर रही है।जिसको लेकर देश के किसान,जवान,व्यापारी,कर्मचारी,महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बना मजबूत करने के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है।जिसका लाभ प्रधामंत्री आयुष्मान,आवास योजना समेत सैंकड़ो स्कीमों के अधीन करोड़ो लोग लाभ ले रहे है।सरीन ने कहा कैंट विधानसभा के जंडियाला इलाके के आसपास के सारे पिंडों मे मोदी सरकार के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गये है।अब जंडियाला मे जालंधर चौंक पर 
पंच सुरेंद्र मेहन के कार्यालय मे जस जोहल की देखरेख मे निरंतर कैंप ज़ारी रहेगा।जो भी लोग अपना कार्ड बनवाना चाहते है वो कार्यालय जाकर बनवा सकते है।इस कैंप के बारे मे जानकारी देते पंच सुरेंद्र मेहन ने बताया पहली बार इलाके मे लगे शिवर मे अपार सिंह,बलबीर सिंह अमरजीत सिंह,राज कुमार,पुष्पा मेहन,कुलदीप कौर समेत 50 बजुर्गो ने अपने कार्ड बनवाये है।इसलिए अब जंडियाला,लखनपाल,सुनरखुर्द,धनी पिंड,जमशेर,नथेवाल समेत 
हर पिंड मे रहने वाले 70 साल के हर बजुर्ग को 5 लाख के फ्री इलाज का लाभ मिलेगा ताकि हमारे इलाके मे कोई इलाज करवाने मे बेबस मजबूर ना रहे।इस मौके पर भाजपा सचिव मधु शर्मा,गुरदेव कौर,दर्शना देवी,पवन मेहन,प्रमोद कुमार,सुमित शर्मा,शिव गुप्ता,दविंद्र कुमार,जसवीर जस्सी,राजेंद्र कुमार,कुलविंदर कौर आदि इलाके के लोग हाजिर थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233823

Share this Post