Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास, : अमृतपाल

जालंधर में बनाएंगे आम आदमी पार्टी का मेयर: अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी जिला प्रधान (शहरी )

जालंधर आज तिथि 23 नवंबर (सोनू बाई ) पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर जालंधर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व आप के जिला प्रधान (शहरी) अमृतपाल सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के मार्गदर्शन और आप विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की हैं।

 उन्होंने कहा कि इन चुनावों को आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था जिस में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को पास  कर दिया हैं। 

अमृतपाल ने कहा कि तीन विधानसभा में इतिहासिक जीत के बाद अब दिसंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर समेत सभी पांचों जिलों में अपना मेयर बनाएगी। निकाय चुनावों के लिए आप का एक एक कार्यकता सभी विरोधी पार्टियों का सुपड़ा साफ करने के लिए तैयार हैं। हरेक वार्ड में आम आदमी पार्टी के वर्कर चुनाव जीतने के लिए डटे गए हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में मिली प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहले से और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है।


उन्होंने कहा कि अब जालंधर में आम आदमी पार्टी इतिहास रचेगी और पार्टी की झोली में जीत दर्ज करके डाली जाएगी। और जालंधर में पहली बार होगा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी मेयर बनाया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233823

Share this Post