Sat, 20 Jun 2026

मोहब्बत सोज़ भी है साज़ भी है

तेरे जाते ही ये हुआ महसूस

आइने मुस्कुराना भूल गए

अंजुम लुधियानवी

 

हम बहुत पछताए आवाज़ों से रिश्ता जोड़ कर

शोर इक लम्हे का था और ज़िंदगी भर का सुकूत

नोमान शौक़

 

मोहब्बत सोज़ भी है साज़ भी है

ख़मोशी भी है ये आवाज़ भी है

अर्श मलसियानी

 

इक सफ़ीना है तिरी याद अगर

इक समुंदर है मिरी तन्हाई

अहमद नदीम क़ासमी

 

हम गए थे उस से करने शिकवा-ए-दर्द-ए-फ़िराक़

मुस्कुरा कर उस ने देखा सब गिला जाता रहा

जोश मलीहाबादी

 

एक रिश्ता जिसे मैं दे न सका कोई नाम

एक रिश्ता जिसे ता-उम्र निभाए रक्खा

अक्स समस्तीपुरी


1490

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168122