Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर मे भाजपा 70 वर्षीय हर बुजुर्ग को 5 लाख का फ़्री इलाज करवाने की सहयोगी बनेगी-अशोक सरीन हिक्की

जनहित मे मोदी सरकार के आयुष्मान कार्ड हर इलाके मे भाजपा वर्कर बनवायेंगे ।

*आयुष्मान कार्ड से हरियाणा,हिमाचल, राजस्थान के लोगो का इलाज हो रहा आप सरकार की वजह से पंजाब में नही हो रहा* 

जालंधर 19 नवंबर (सोनू बाई) : देश की आज़ादी के बाद पहली बार भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व मे देश मे हर घर के बुजुर्ग को जरूरत पढ़ने पर किसी पर बिना आर्थिक भोज डाले केंद्र सरकार के आयुष्मान कार्ड बनवा कर पांच लाख तक का सालाना फ़्री इलाज करवाने का अवसर 70 साल के हर भारतीय नागरिक को देना शुरू कर दिया है।इस बारे जानकारी देते जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया की भाजपा के विरोधी दलों की भी केंद्र में कई दशकों तक सरकारे रही परंतु कभी कांग्रेस समेत गैर भाजपा की सरकारों ने इतना बढ़ा स्वास्थ लाभ देने की योजना कभी देश की जनता के लिए बनाकर लागू नही की है।वही भाजपा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नैतिक जिम्मेवारी समज हर नागरिक के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना शुरू की जिसमे हर उमर के करोड़ो लोगो को लाभ मिल रहा है ।अब मोदी सरकार द्वारा सीधे तौर पर 70 साल  के हर नागरिक को सिर्फ़ अपना आधार कार्ड देकर बिना अन्य कोई दस्तावेज देकर आयुष्मान कार्ड बनवा कर पांच लाख का इलाज करवाने का अधिकार केंद्र सरकार ने दे दिया है।अशोक सरीन ने बताया जालंधर मे भाजपा 70 वर्षीय हर बुजुर्ग को 5 लाख का फ़्री इलाज करवाने की सहयोगी बनेगी क्युकी भाजपा आई.टी सैल की टीम अलग अलग स्थानों पर कैंप लगाकर लोगो के कार्ड बनवा रही है।इन कैंपों मे बढ़ी गिनती मे लोग शामिल हो रहे है।इसीलिए बहुत जल्द जालंधर के 85 वार्ड मे कैंप लगाए जायेगे ताकि मोदी सरकार की योजना का लाभ हर घर परिवार को मिले।इस कार्य को पूरा करने के लिए जनहित मे मोदी सरकार के आयुष्मान कार्ड हर इलाके मे भाजपा वर्कर बनवायेंगे।सरीन ने अंत मे पंजाब की भगवंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा 
आयुष्मान कार्ड से हरियाणा,हिमाचल,राजस्थान के लोगो का इलाज हो रहा परंतु हमारे यहां आप सरकार की वजह से पंजाब में लोगो का पांच लाख का फ्री इलाज किसी का भी नही हो रहा है।जबकि अन्य राज्यो मे जवान,किसान,व्यापारी,महिलाओं समेत बजुर्गो का इलाज़ आयुष्मान योजना के अंतर्गत हो रहा है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233824

Share this Post