Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जीवन सफल करने के लिए कबीर महाराज की शिक्षाएं आज के युग में भी सार्थक हैं : महिंदर भगत

मोहिंदर भगत ने मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हो कर लिया सतगुरु कबीर जी का आशीर्वाद 

जालंधर 18 नवंबर (सोन्यू बाई)  : पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने भार्गव नगर के मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर में  नतमस्तक होकर सतगुरु कबीर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज की शिक्षाओं पर चलने से जीवन आसान हो जाता है। 
 उन्होंने कहा कि हम सबको सतगुरु कबीर महाराज के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल करना चाहिए। कबीर महाराज की शिक्षाएं आज के युग में भी सार्थक हैं। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज ने हमेशा ही मानवता को प्यार, शांति व भाईचारे का संदेश दिया।
भार्गव कैंप के मुख कबीर मंदिर की कमेटी ने  मोहिंदर भगत को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, अश्वनी बब्बल, कीमती लाल,विजय मिंटू, अशोक कुमार, ढोडा कुलचे वाला,सतपाल भगत,रवि भगत, कुलदीप गगन मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233824

Share this Post