Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चूहों के आड़ में कब तक छिपेगी बिहार सरकार: राजेश राठौड़

*बिहार में अँखफोड़वा सरकार: राजेश राठौड़*

*बिहार में "चूहों" का मन इतना कौन बढ़ाया: राजेश राठौड़*

*पटना. रविवार, 17 नवंबर, 2024 (सोनू वाई)बिहार में सरकार को जब अपनी खामियां छिपानी होती है तो चूहे को हर बार कठघरे में खड़ा करने वाली बिहार सरकार ने अब हदें पार कर दी हैं। हाल में NMCH में इलाजरत व्यक्ति की आँखें गायब होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा चूहे को दोषी करार दे दिया। इस सरकार ने सारी नैतिकता खो दी है। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य में कभी बरामद शराब को चूहे पी जाते हैं तो कभी बना बनाया बांध चूहे कुतर जाते हैं तो अब सारी बेशर्मी पार करते हुए राज्य के  अस्पताल NMCH में इलाजरत व्यक्ति की आँखें ही गायब कर दी ऐसा बयान अस्पताल प्रशासन द्वारा आया है। बिहार में विकास को कुतरने वाले चूहे सरकार संपोषित हैं या प्रशासनिक अधिकारी सरकार के दबाव में दोषमुक्त होने को चूहों को ही दोषी बनाकर मामले को बंद कर दें रहें हैं ये भी जांच का विषय है। राज्य में अराजकता का माहौल है और मुख्यमंत्री के संपोषित चूहों को ढूंढने में बिहार की पुलिस भी नाकाम साबित होती है क्योंकि ये चूहे सरकार संपोषित रहते हैं। उन्होंने कहा कि अविलंब अस्पताल प्रशासन को ऐसे दोष के कारण सक्षम अधिकारियों का निलंबन करना चाहिए। सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि बिहार के   बड़े अस्पताल जिसमें पूरे बिहार के लोग इलाज को आते हैं वहां ऐसी कुव्यवस्था ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की नाकामी को खुलेआम कर दिया है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233824

Share this Post