Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जै ज्वाला सभा के 16वें भगवती जागरण में केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लगवाई हाजरी, सभा सदस्यों ने किया सम्मानित 

जालंधर आज तिथि 17 (सोनू बाई) :  जै ज्वाला सभा वेलफेयर सोसाइटी रजि. की ओर से 16वां वार्षिक मां भगवती 16 नवंबर 2024 दिन शनिवार को मेन बाजार बस्ती गुजां, हरबंस नगर रोड पर बड़ी ही श्रद्धापूर्वक करवाया गया । 
चौकी का शुभारंभ पंडित जी ने पूजा अर्चना से किया। इसके बाद प्रसिद्ध गायक महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने अनेक भेंटें गाकर संगत को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
जागरण में विशेष रूप से पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हाजरी लगवाकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। 
इस मौके मोहिंदर भगत ने सभी को जागरण की बधाईयां देते हुए कहा कि मां  ही वह शक्ति है जो सारे विश्व को अपनी गरिमा से आलोकित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां मन पवित्र होते हैं वही पूरा क्षेत्र का वातावरण भी भक्तिमय हो जाता है। 
सभा सदस्यों ने केबिनेट मंत्री को सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन विजय बब्बर, उप चेयरमैन कुमार जी, प्रधान पवन कुमार, कैशियर बब्बू मेंहदीरत्ता, सेक्रेटरी सौरभ दुआ, अशोक कुमार, राकेश अरोड़ा, सचिन बब्बर, सोनू अरोड़ा, साहिल दुग्गल, राजू चावला, शुभम अरोड़ा, पंकज मल्होत्रा, रोहित खेड़ा, दीपक कुमार, दविंदर अत्री, गौतम अरोड़ा, राजू नारंग, हिमांशु गंडोत्रा , लाड़ी खेड़ा, मोहित सरीन, दमन सपरा, राजू नैय्यर, यशपाल, करण, सन्नी डावर, राज कुमार, ब्रह्म स्वरूप लुद्रा, अजय महाजन, कमल शर्मा, शैली कपूर, हैप्पी, जतिन, हरिओम पांडे, पंकज दुआ, दीपक कालिया, दीपक भल्ला, गोल्डी शर्मा एवं बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने हाजरी लगवाई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233823

Share this Post