Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रविदास धर्म को समर्पित 11वें संत सम्मेलन में लगाई हाजरी,कमेटी ने किया सम्मानित 

जालंधर आज तिथि 16 नवंबर (सोनू बाई) :  रविदास धर्म-प्रचार कमेटी (रजि), ब्लाक  लाबंडा की तरफ से डेरा सचखंड बल्लां के गद्दी नशीन श्री 1008 संत निरंजन दास जी की अगुवाई में रविदास धर्म को समर्पित 11वां संत सम्मेलन 15 नवंबर  2024 दिन शुक्रवार को गांव ताजपूर, भगवान पूर,नकोदर रोड़ जालंधर में करवाया गया। 
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शामिल होकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। 
उन्होंने सभी को इस सम्मेलन की बधाई देते हुए कहा कि संतों के दर्शन मात्र से ही इंसान के की रोग दोष समाप्त हो जाते हैं वही श्री गुरु रविदास जी की बाणी के प्रचार से पूरा वातावरण भी शुद्ध हो जाता है तथा इंसानों का मन पवित्र होता है। श्री गुरु रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चल कर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।
रविदास धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से मंत्री मोहिंदर भगत को दौशाला देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर रविदास धर्म-प्रचार कमेटी के प्रधान हुस्न लाल, सचिव डॉ प्रेम पाल, कौषाध्यक्ष संजीव कुमार,कमल सांपला, गुरनाम सिंह, पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, सतपाल भगत, प्रिथ्वी पाल, बिट्टू कुमार,रवि भगत, कुलदीप गगन एवं बड़ी संख्या में आसपास के गांवों की संगत उपस्थित थीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233823

Share this Post