Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नई बनाई जा रही सड़क के नीचे सीवरेज लाइन एवं रेन वाटर न डालने संबंधी एवं पुरानी ठीक सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने संबंधी दिया माँग पत्र।

नई बनाई जा रही सड़क के नीचे सीवरेज लाइन एवं रेन वाटर न डालने संबंधी एवं पुरानी ठीक सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने संबंधी दिया माँग पत्र।
जालंधर आज तिथि 12 (सोनू बाई): माँग पत्र में कहा कि गुरु नानक पूरा ईस्ट गली नम्बर 9 में पिछले कुछ साल पहले नगर निगम द्वारा सड़क बनाई गई थी लेकिन आधी सड़क नगर निगम द्वारा बनाई गई पब्लिक टॉयलेट में सीवरेज लाइन का ठीक तरह से प्रबंध न होने के कारण सीवरेज का पानी बाहर आने से सड़क टूट रही है। लेकिन नगर निगम के जेई, एसडीओ एवं कार्यकारिणी इंजीनियर दफ्तरों में बैठ जनता की खून पसीने की कमाई के टेंडर लगा रही है। मौके पर सड़क टूटने एवं ठेकेदार द्वारा कैसा काम हो रहा है कोई देखने वाला नहीं है। इतना ही नहीं कुछ साल पहले जिस ठेकेदार द्वारा सड़क बनाई गई थी उनकी डिफेक्ट लायबिलिटी कब तक थी उसकी जांच की जानी चाहिए। इस संबंध में जानकारी पहले ही नगर निगम के अधिकारियों को किशनलाल शर्मा द्वारा दी जा चुकी है लेकिन दो दिन होने के बाद भी कोई अधिकारी मौका देखने नहीं आया। उन्होंने कहा नगर निगम के कमिश्नर मौके पर आकर देखे कि निगम के किस अधिकारी द्वारा जांच किए बिना टेंडर लगाया गया है अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो पर पर कारवाही करे और गली में सीवरेज लाइन एवं पानी के समस्या दूर कर सड़क बनाने का कार्य पूरा करे। उन्होंने कहा अगर निगम द्वारा सड़क बनाई गई तो पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूक प्रदर्शन कर एक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा एवं सरकार द्वारा जनता की खून पसीने की कमाई जो बर्बाद की जा रही है उसको उजागर किया जाएगा। किशनलाल शर्मा, आकाश दीपक,संजीव, आकाश, राजन, आकाश साठी, सतीश कुमार विकाश दीपक, हरीसिंह, दिनेश राजुआ, विशाल, सुरेश, विशाल अमर दिन्कू, छोटेलाल। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233814

Share this Post