Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रेल मंत्री की घोषणाएं हवाई, धरातल पर सुविधाएं नदारद:।:- राजेश राठौड़

ट्रेनों में त्यौहारों से बढ़ी आपाधापी के जिम्मेदार रील मंत्री: राजेश राठौड़

*पटना. सोमवार, 28 अक्टूबर, 2024 (सोनू वाई) :बांद्रा मुंबई में ट्रेन पर चढ़ने से पूर्व प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़ में यात्रियों के घायल होने पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने केंद्रीय सरकार को आड़े हाथों लेते हुए रेल मंत्री से सवाल किया है कि ट्रेनों और स्टेशनों के नाम बदलने के जगह वें नई ट्रेनों का परिचालन करने पर ध्यान देते और रील बनाने के लिए जितनी मेहनत करते हैं उतना ही सुविधाओं को बढ़ाने में करते तो आज ये हादसे नहीं होते।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि एनडीए से 30 सांसदों के जितने के बावजूद बिहार के रेल यात्रियों के साथ ऐसे हादसे हो रहे हैं तो ये सोचने को विवश कर रहा है कि आखिर पहले से चल रही ट्रेनों के अलावे स्पेशल ट्रेन के नाम पर अतिरिक्त भाड़ा वसूलने वाली रेलवे, राजधानी का नाम बदलकर तेजस करने वाली सरकार और अदानी ग्रुप को स्टेशनों को सौंपने के अलावे रील मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया क्या है? अपनी उपलब्धियों में काश वे नईं ट्रेनों को दिखाते और यात्री सुविधाओं पर काम करते तो आज ये हादसे दीपावली छठ जैसे महापर्व पर बिहार के रेल यात्रियों के साथ नहीं होते। उन्होंने आगे कहा कि जनरल और स्लीपर डिब्बों को घटाकर एसी कोच लगाने से रेलवे बेहतर नहीं होगी। हाल के वर्षों में रेल हादसों का गवाह रहा देश यह समझ चुका है कि निकम्मी सरकार गरीबों के सवारी को भी उनसे दूर करने की तैयारी में है। पूजा स्पेशल के नाम पर ट्रेन में अतिरिक्त भाड़ा वसूली करने वाली यह सरकार ट्रेनों के लेटलतीफ़ी करा रही है और अब तो ट्रेनों में चढ़ने में भी बढ़ती भीड़ के कारण हादसे होने लगे तो फिर ईश्वर ही इस रेलवे की खैर करें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233815

Share this Post