Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भोगपुर दानामंडी में धान खरीद का लिया जायजा

 

रिंकू ने कहा- केंद्र सरकार किसानों के साथ, पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी तरह से फेल

 

G2M जालंधर,(विक्रांत मदान) 28 अक्तूबर 2024भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज भोगपुर दानामंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों को खराब कर रही है। पंजाब सरकार नहीं चाहती है कि समय से किसानों को धान खरीद किया जा सके।

 

भोगपुर दानामंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार का रिमोट दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल के पास है। पंजाब के सभी अफसर मीटिंग करने दिल्ली अरविंद केजरीवाल के पास जाते हैं। जिससे पंजाब की सुनवाई नहीं हो रही है।

 

सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार धान का एक एक दाना खरीदने के लिए वचनवद्ध है। लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार धान खरीदने के लिए गंभीर नहीं है। जिससे किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं, पंजाब सरकार अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रही है, जिससे किसानों को दिक्कत आई है।


174

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147168