Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नेता अब अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए घर वापसी की राह पे।

अब नेताओं को घर की याद सताने लगी, ढूँढ रहें हैं घर वापसी का रास्ता।

जालंधर आज तिथि 23 अक्टूबर (सोनू बाईं) : जब-जब चुनावों  का मौसम आता है तो पार्टियाँ में आया राम गया का दौर चलता है। इस दौर में  राजनीतिक दल वड़े-वड़े वादे/ लालच दे कर अपनी पार्टी में शामिल करते है और चुनाव निकल जाने के वाद कोई पूछता नहीं। 
               जालंधर में पिछले उप चुनाव के समय  विपक्षी दलों से सरकार  पक्ष  की पार्टी  आम आदमी पार्टी में गनमैन और वड़े पद  के लालच में बहुत से नेता और नेत्रियाँ अपनी माँ पार्टी को छोड़ कर सत्ता दल की गोद में जा बैठे थे अब उनके गनमैन वापस लेने के वाद, अब वड़े पद की उम्मीद भी खो बैठें हैं। 
                   अब वह सत्ताधारी पार्टी  में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और घर वापसी के लिए बेचैन नज़र आ रहे हैं और कोई ना कोई रास्ता ढूँढ कर टिकट की गारंटी लेकर अपनी माँ पार्टी में वापस  आने के जुगाड़ लगा रहें हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233800

Share this Post