Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर रचा इतिहास:राकेश राठौर।

हरियाणा में किसान व सभी वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीतियों पर लगाई मुहर: राठौर 

जालंधर 10 अक्टूबर (सोनू भाई) :  जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर  ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी हरियाणा वासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों सहित हर वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की विकासोन्मुख नीतियों पर मोहर लगाते हुए हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाकर इतिहास रचा है।
राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के नाम पर हरियाणा में फूट डालने की कोशिश की लेकिन हरियाणा की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया और अपना वोट भाजपा द्वारा किए गए विकास के पक्ष में दिया. और अपने राज्य के विकास को प्राथमिकता देते हुए किसी भी राजनीतिक दल के लोक लुभावना एवं लालच के प्रभाव में ना आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितेशी नीतियों के पक्ष में मतदान किया।
राठौर ने कहा कि आज तक हरियाणा में हर पांच साल में जब भी चुनाव होते हैं तो सरकारें बदलती रही हैं, लेकिन जब से हरियाणा में भाजपा सत्ता में आई है भाजपा ने हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया है इसीलिए , हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है. भाजपा ने अपने पिछले दोनों कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया है और इसीलिए हरियाणा में इस बार यह इतिहास बना है कि पहली बार  किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और विकासोन्मुख सोच को अपनाकर अपने राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए अनुकरणीय सोच का परिचय दिया है। राकेश राठौर ने कहा कि अब पंजाबियों के पास भी 2027 में एक मौका है और वह भी भारतीय जनता पार्टी कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अपने राज्य का विकास करने और उसका पुराना गौरव वापस पाने का मौका देना चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233791

Share this Post