Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के सभी नगर निगमों में ड्राइवर यूनियनों, सफाई सेवक यूनियनों, सीवरजमैन यूनियनों, बेलदार और माली यूनियनों की मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं: मुनीश बाबा

सरकार सफाई तो चाहती है लेकिन सफाई करने वालों को बिल्कुल नहीं चाहती-मुनीष बाबा


जालंधर, 8 अक्तूबर (सोनू भाई) :  आजादी के 74 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश और पंजाब में सफाई कर्मचारियों के हालात आज भी गंभीर चिंताजनक हैं। पंजाब का शासन-प्रशासन पंजाब में सफाई तो चाहता है परंतु सफाई करने वाले सफाई सेवकों, सीवरेजमैनों, ड्राइवरों और दर्जा चार कर्मचारियों के हालातों में सुधार बिल्कुल नहीं चाहता। इसीलिए पंजाब के सभी नगर निगमों में ड्राइवर यूनियनों, सफाई सेवक यूनियनों, सीवरजमैन यूनियनों, बेलदार और माली यूनियनों की मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं। नई भर्ती हो नहीं रही है और जब कभी सफाई सेवकों या अन्य भर्तियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाता है तो हर बार सरकार कोई न कोई झूठा आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन उठवा देती है और फिर से सफाई सेवकों की मांगों को ठंडे बस्ते में डाल देती है लेकिन ऐसा बार-बार करके  सरकार सफाई मजदूरों के दिलों से अपना विश्वास खो रही है इसलिए हमारी सरकार से विनम्र और अंतिम विनती है कि सरकार नगर निगम के दर्जा चार कर्मचारियों की सभी मांगों को और खास कर सफाई मजदूरों, सीवरेजमैन, ड्राइवरों की मांगों को पूरी ईमानदारी से शीघ्र मान ले ताकि आने वाले दिनों में सरकार को किसी बड़े आंदोलन का सामना न करना पड़े जिससे शासन-प्रशासन और पंजाब की जनता को भारी नुक्सान झेलना पड़े। यह विचार नगर निगम जालंधर ड्राइवर यूनियन के प्रधान मुनीष बाबा और शम्मी लूथर ने यूनियन की मीटिंग के दौरान व्यक्त किए। मुनीष बाबा ने कहा कि हमारी यूनियन की सरकार से यह भी अपील है कि पंजाब के सभी विभागों में कच्चे सफाई सेवकों के तौर पर काम कर रहे सफाई सेवकों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट दिवस से पहले-पहले हमारी मांगों को मानकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी के चरणों में सच्चे श्रद्धासुमन भेंट करेगी। इस अवसर पर सनी हंस, हितेश नाहर, जतिन्द्र कुमार, दीपक गिल, सनी लूथर, मनदीप खोसला, प्रथम मट्टू, वीनू कुमार, दविन्द्र काली, रोहित खोसला, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260090

Share this Post