Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नगर निगम की तहबज़ारी ने सड़क में लगे दुकानों के समान को उठाया।

जालंधरः रैनक बाजार में नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, बाहर रखे समान को उठाया।

दुकानदारों को अपना समान दुकान के अंदर रखने की हिदायत

जालंधर आज तिथि 25 सितंबर (सोनू भाई): नगर निगम की तहबाजारी टीम ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर टीम द्वारा रैनक बाजार में कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर कब्जे करके सामान रखने वाले कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में आम जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके तहत दुकानों के बाहर कब्जा करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने बताया कि अब यह कार्रवाई निरतंर जारी रहेगी। अधिकारी ने कहा कि कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कार्रवाई के कुछ दिनों पर फिर से बाजारों में दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए जाते है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अधिकारी ने कहा कि अगर इसके बावजूद कोई दुकानदार नहीं मानता तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी। बता दें कि रैनक बाजार में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई करने का यह पहला मामला नहीं है। हालांकि निगम द्वारा कार्रवाई करने के दौरान दुकानदारों द्वारा सामान को अंदर रख लिया जाता है। वहीं टीम के मौके से जाने के बाद फिर से सामान दुकानों के बाहर रख लिया जाता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233764

Share this Post