Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आदमपुर के ड्रोली कलां में 300 साल पुराने ऐतिहासिक छिंज मेला एवं दंगल में पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

 

 

पहलवानों के साथ बातचीत - युवाओं को कुश्ती के लिए प्रेरित करें, ताकि वे नशे से बच सकें

 

G2M जालंधर/आदमपुर, 28 अगस्त 2024:  जालंधर के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील रिंकू आज गांव ड्रोली कलां, आदमपुर में आयोजित वार्षिक छिंज मेला एवं दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दंगल का उद्घाटन किया। इस दौरान सुशील रिंकू ने आयोजकों को बधाई दी।

 

सुशील रिंकू ने कहा कि कुश्ती हमारे पारंपरिक खेलों और रीति-रिवाजों को पुनर्जीवित करती है और नशे के खिलाफ जंग में सबसे कारगर हथियार साबित होती है। उन्होंने पहलवानों को बधाई दी और कहा कि वे गांव के युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करें, ताकि उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाया जा सके।

 

इससे पहले गुग्गा जाहर पीर जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह, सरपंच रशपाल सिंह, पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह व संदीप ड्रोली व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील रिंकू का स्वागत किया। सुशील रिंकू ने गुग्गा जाहर पीर जी के दर पर माथा टेका और श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256550

Share this Post