Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बाल गृह कांड पर के दोषियों को तुरंत सज़ा दो : अलका लाम्बा


*महिला कांग्रेस ने आशा किरण बाल गृह कांड पर प्रतिक्रिया दी : दोषियों को तुरंत सज़ा दो - बच्चों के साथ न्याय हो - अलका लांबा 

Delhi 2 August 2024 पिछले 15 दिनों में 12 बच्चों की मौत हो गई है और सरकार मूकदर्शक बनी रही। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने एक वीडियो जारी करके कहा कि महिला कांग्रेस की टीम जल्द उन बच्चों से मिलेगी जो आशा किरण शेल्टर होम में रहते हैं और प्रताड़ित हुए हैं, और उनकी आपबीती जान जानने का प्रयास किया जायेगा ताकि सच सामने आ सके जिसे अभी तक छुपाया जाता रहा, उन्होंने बताया कि रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर में केवल 250 बच्चों को रखने की क्षमता थी, लेकिन वहाँ 450 बच्चों को रखा गया, जानकारी के अनुसार इन बच्चों को दूषित भोजन और पानी दिया गया जिसे मौत का कारण भी बताया जा
रहा है.अलका लांबा ने इस शेल्टर की देखरेख के लिए ज़िम्मेदार मंत्री और अधिकारी पर कार्यवाही की माँग करते हुए नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफ़े की माँगा की इन सब पर हत्या का मामला भी दर्ज किए जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस तब तक चैन कीसाँस नहीं लेगी जब तक इन बच्चों को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों को सज़ा नहीं मिलती।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262246

Share this Post