Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*दिल्ली कोचिंग संस्थान की घटना से सबक सीखें बिहार सरकार: राजेश राठौड़*

*दिल्ली कोचिंग की घटना से टूटी बिहार सरकार की नींद: राजेश राठौड़*

*पटना. बुधवार, 31 जुलाई, 2024* (विक्रांत मदान) : दिल्ली में हुए कोचिंग हादसे पर बिहार सरकार की निंद्रा कोचिंग संस्थानों पर खुली है लेकिन यह आपदा में अवसर की तलाश के रूप में प्रदेश में काम करेगा। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में कोचिंग संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक नियमावली के बगैर संचालन होना सरकार की निष्ठा और कार्यप्रणाली को बताती है कि आख़िर किस तरीके से राज्य में कुकुरमुत्ते के तरह उग आए कोचिंग संस्थान नियमों को ताक पर रखकर पंजीकृत हो रहे हैं। साथ ही इनका पंजीकरण करने वाले अधिकारी और विभाग किन मापदंडों को दरकिनार कर धड़ाधड़ मान्यता बांट रहा था।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार सरकार की नींद कोचिंग संस्थानों के न्यूनतम मापदंडों और नियमावली पर गई ये अच्छी बात है लेकिन जिन संस्थानों को मान्यता बगैर उचित नियम के दिया गया है तो यह स्पष्ट है कि धन की उगाही के लिए जांच में तेजी लाई गई है। सरकार यह स्पष्ट करे कि अधिकारी नाहक संस्थानों को परेशान नहीं करें तथा जिन इलाकों में संस्थानों को बंद किया जाएगा या नोटिस दी जायेगी उनमें व्याप्त कमियों की रिपोर्ट को सार्वजनिक करें ताकि इससे अधिकारी धन उगाही का तंत्र बनाकर आपदा में अवसर न बना दें। साथ ही जो कोचिंग मापदंड को पूरा कर रहे हैं उनकी लिस्ट भी जारी करनी चाहिए जिससे मानक बना 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266017

Share this Post