Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*मोदी सरकार ने मीडियाकर्मियों को संसद में शीशे में बंद करके किया असंवैधानिक कृत्य: राजेश राठौड़*

*संसद भवन में मीडियाकर्मियों को शीशे के बक्से में बंद करना लोकतंत्र की हत्या: राजेश राठौड़*

*पटना. सोमवार, 29 जुलाई, 2024 (विक्रांत मदान) : आज देश की सर्वोच्च पंचायत संसद भवन में मीडियाकर्मियों को शीशे के बक्से में कैद करना लोकतंत्र और संविधान के प्रति केंद्र की मोदी सरकार की उदासीनता और तानाशाही रवैए की एक और बानगी के रूप में याद रखा जायेगा। देश में मीडिया के स्वतंत्रता को इस प्रकार से कैद करने की कुत्सित प्रयास से यह साबित होता है कि इस देश में दबाव बनाना और लोकतंत्र को कैद करना मोदी सरकार के लिए आम बात हो चुकी है। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि दस सालों से हमारी मीडिया की स्थिति इस सरकार ने निरीह और कमजोर बना रखी है जिसमें केवल नियंत्रण और खुद का प्रचार का साधन बना रखा है अब ऐसे में आज की घटना यह बताने को काफी है कि देश में मीडिया की स्थिति इसी बंद पिंजड़े की तरह हो चुकी है। मोदी सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ाने के साथ साथ संवैधानिक परंपराओं का भी गला घोंटने का काम किया है। मीडियाकर्मियों को आज की घटना से अब शायद अंदेशा हो जायेगा कि उनके द्वारा एक गलत राजनीतिक दल और अति महत्वाकांक्षी नेता के अघोषित तानाशाही के अधीन काम करके भी उसे यूं कैद ही हासिल हुआ। पहले सदन में विपक्ष के नेताओं के माइक और उनके बोलने वक्त स्क्रीन से उनकी तस्वीरें गायब होती थी लेकिन अब तो मीडिया को कैद करके मोदी सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उन्हें आजाद मीडिया पसंद नहीं है और कोई इसी हिमाकत ना करें अन्यथा बगैर किसी पूर्व सूचना के उन्हें कैद करके उनकी लोकतांत्रिक अधिकारों को जीर्ण शीर्ण कर दिया जायेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265981

Share this Post