Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*विधायक मोहिंदर भगत जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं* 

*विधायक मोहिंदर भगत जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं* 
   जालंधर आज तिथि 27 जुलाई :  आज विधायक मोहिंदर भगत ने अपने साथियों के साथ जालंधर वेस्ट के राज नगर बस्ती बावा खेल में सीवरेज समस्या का निरीक्षण किया और मौके पर अमितोज सिंह एसडीओ, एस.ई. राजीव डोगरा,जेई को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सीवेज समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक महिंदर भगत जालंधर वेस्ट एरिया में जहां भी समस्या आ रही है वहां पहुंच रहे हैं और नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दे रहे हैं। मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर वेस्ट के लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल और सीवरेज की समस्या को जल्द खत्म किया जाऐगा । मोहिंदर भगत ने निगम अधिकारियों को भी जालंधर वेस्ट की समस्याओं को जल्द हल करने के निर्देश दिए है। जालंधर वेस्ट के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जालंधर वेस्ट के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि बस्तियात इलाके की कोई भी समस्या पहल के आधार पर हल होनी चाहिए। मोहिंदर भगत ने कहा कि बारिश का मौसम है। ऐसे में सीवरेज का गंदा पानी ओवर फ्लो नहीं होना चाहिए। इसके लिए पहले ही सीवरेज की सफाई करवाई जाए। मोहिंदर भगत ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि वेस्ट हलके में पानी और सीवरेज की समस्या को पहल के आधार पर हल करवाया जाए। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान बलबीर सिंह,नरिंदर सिंह व् इलाका निवासी उपस्थित थे।


168

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147313