Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*सीएम की मिमिक्री पर सुनील सिंह की सदस्यता छिनना गलत: राजेश राठौड़*

*सुनील सिंह की विप सदस्यता छिनना राजपूत समाज के प्रति एनडीए की खीझ: राजेश राठौड़*

*पटना. शुक्रवार, 26 जुलाई, 2024* (विक्रांत मदान) :

बिहार विधान परिषद के सदस्य और राजद के वरीय नेता पूर्व बिस्कोमान चेयरमैन सुनील कुमार सिंह की सदस्यता छीनने संबंधी कार्रवाई से बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बार बार क्षत्रिय समाज के लोगों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री का आरोप लगाकर किसी भी माननीय सदस्य का सदस्यता छीन लेना अपने आप में हास्यास्पद है। नीतीश कुमार सदन में लगातार बिहारी महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करते रहते हैं और सबसे बुरा तो हाल में एक महिला सदस्य को उन्होंने भला बुरा कहा लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं किया गया लेकिन सुनील सिंह के ऊपर पूर्व से कई कार्रवाईयों ने यह साबित किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार उनके प्रति वैमनस्यता रख रहे हैं जिसका हालिया प्रदर्शन उनके प्रति सदस्यता छीन कर किया गया। इससे पहले उनको बिस्कोमान के चेयरमैन के पद से भी हटाया गया था।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि आखिर देश की सर्वोच्च सदन में भी कई सांसदों ने मिमिक्री की है, साथ ही कई कलाकार और आम आदमी सबकी मिमिक्री करते हैं क्या नीतीश कुमार सभी ऐसे मिमिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यक्तिगत खीझ में लबरेज होकर ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं। यह क्षत्रिय समाज के प्रति वैमनस्य उनकी और भाजपा की नीतियों में भी शामिल ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266019

Share this Post