Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਵਿਧਾਇਕ ਮੁਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਕੀਤੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ।

*जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंदर भगत ने नगर निगम के अधिकारियों को जालंधर वेस्ट की समस्यायों को जल्द हल करने के दिए निर्देश* 
         

ਜਲੰਧਰ ਅੱਜ ਮਿਤੀ 18 मई (विक्रांत मदान) :    जालंधर वेस्ट हलके के बस्तियात इलाके में पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर विधायक मोहिंदर भगत ने कमिश्नर नगर निगम गौतम जैन और अधिकारियों को जालंधर वेस्ट की समस्यायों को जल्द हल करने के लिए निर्देश दिए । मोहिंदर भगत ने निगम कमिश्नर गौतम जैन को साफ कहा है कि बस्तियात इलाके में पानी और सीवरेज की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से भी कहा है कि बस्तियात इलाके की कोई भी समस्या पहल के आधार पर हल होनी चाहिए। नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के साथ मीटिंग करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा है कि वेस्ट हलके के कई कालोनियों और मोहल्ले में पीने के पानी का संकट है। उन्होंने इसके लिए ओएंडएम के इंजीनियरों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। मोहिंदर भगत ने कहा कि बारिश का मौसम है। ऐसे में सीवरेज का गंदा पानी ओवर फ्लो नहीं होना चाहिए। इसके लिए पहले ही सीवरेज की सफाई करवाई जाए। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से कहा है कि वेस्ट हलके में पानी और सीवरेज की समस्या को पहल के आधार पर हल करवाया जाए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मोजूद थे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256622

Share this Post