Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*अग्निवीर योजना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तोड़े खामोशी: राजेश राठौड़*

*अग्निवीर योजना पर चुप्पी तोड़े मुख्यमंत्री: राजेश राठौड़*

*पटना. सोमवार, 8 जुलाई, 2024* (विक्रांत मदान) : 
 बिहार के विशेष पैकेज पर खामोशी धारण किए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने नए मोर्चे पर घेर दिया। अग्निवीर योजना को लेकर आज उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिर बिहार के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एनडीए सरकार से इसकी समीक्षा कब करेंगे और इस योजना को वापस कब लेने की अनुशंसा कराएंगे?

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अभी अपनी मांगों को वर्तमान केंद्र सरकार में मजबूती से रख सकते हैं इसलिए उन्हें बिहार से जुड़े मुद्दे पर मुखर होकर जनता के हित में फैसले करा सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अग्निवीर योजना के मुद्दे पर चुप्पी बताती है कि वें बिहार सहित देश के युवाओं के मुख्य मुद्दों को दरकिनार करके आखिर किस तरीके से वें सत्ता में भागीदार बने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोचना चाहिए कि आखिर जनता के हक के मुद्दों पर वें कब तक यूं खामोशी धारण किए रहेंगे । 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267359

Share this Post