Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक देश में दो विधान, 2 प्रधान, 2 निशान नहीं चलेंगे का नारा देने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत को देशवासी युगों युगों तक याद रखेंगे : किशनलाल शर्मा

भाजपा वार्ड नं. 42 ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया

जालन्धर आज तिथि 06 जुलाई (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी वार्ड नं. 42 में भारत माता के महान सपूत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केपद चिन्हों पर चलकर पंजाब को नशामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। 
इस अवसर पर पंजाब भाजपा कला संसकृति के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने बताया कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 1 जुलाई 1901 को श्री आशुतोष मुखर्जी एवं योगमाया देवी के घर जन्म लिया। और कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्ता के मोह को त्याग कर अपने सिद्धांतों व देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। और कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन का क्षण क्षण और कण कण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया था। उन्होंने कहा जनसंघ का जो पौधा उन्होंने 1951 लगाया था आज वट वृक्ष बन गया है और पूरा भारत इसका सुख भोग रहा है। 
इस अवसर पर भाजपा नेता डा. विनित शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी जनसंघ के अध्यक्ष थे वह सत्याग्रह करते हुए बिना अनुमति लिए जम्मू-कश्मीर गए। इस पर शेख अब्दुल्ला ने उन्हें ग्रिफतार कर लिया। 20 जून को उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें कुछ ऐसी दवाईयाँ दी गई जिससे उनका स्वास्थय और बिगड़ गया। 22 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात 2.30 बजे रहस्यमई परिस्थिति में उनका देहांत हुआ।
इस अवसर पर राजकुमार सूरी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हर भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा करके समाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़े।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256481

Share this Post