Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा भार्गव कैंप में ज़ोरदार सफल रोड़ शो का किया आयोजन*

*वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय,नशा तस्करी को खत्म करना भाजपा की प्राथमिकता--बीबी जय इंद्र कौर*

*झाड़ू को बिखेर कर और हाथ को समेट कर कमल का बटन दबा कर जवाब देगी जलांधर वेस्ट की महिलाएं--प्रीति स्प्रू*

*भाजपा ही जीतने के बाद जालंधर वेस्ट के लोगों के सुरक्षित भविष्य देगी--शीतल अंगुराल* 

जलांधर आज तिथि 5 जुलाई (विक्रांत मदान ): भारतीय जनता पार्टी द्वारा जलांधर वेस्ट हल्के के  भार्गव कैंप में विधानसभा के उप चुनावों को लेकर उम्मीदवार शीतल अंगुराल के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन से ज़ोरदार सफल रोड शो का आयोजन किया गया।इसमें विशेष रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबी जय इंद्र कौर,भाजपा नेता और अभिनेत्री प्रीति स्प्रू,भाजपा नेता और अभिनेता हॉबी धालीवाल,वेस्ट हल्के से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,मोर्चा महामंत्री शालू,किशन लाल शर्मा,विकास शारदा,मुकुल कालिया,चिराग डाबर,योगेश मल्होत्रा,तरविंदर सोई आदि उपस्थित हुए।रोड़ शो को सफल बनाने में भार्गव कैंप के कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर  ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करना भाजपा की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार वेस्ट हल्के के उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर प्रीति स्प्रू ने कहा कि इस बार जलांधर वेस्ट की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर और हाथ को समेट कर कमल का बटन दबा कर कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा की मजबूती विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि वेस्ट हल्के के हालातों को देखते हुए हल्के के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे वेस्ट हल्के में आप पार्टी और कांग्रेस का झूठा प्रचार पूरे जोर पर चल रहा है तथा आज हर हल्कावासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह भाजपा की तरफ उम्मीद बांध कर बैठा है।उन्होंने कहा कि आज वेस्ट हल्के में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इसके साथ साथ जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बस्ती गुजां में भी डोर टू डोर अभियान चलाया गया जिसमे भाजपा नेता और अभिनेता हॉबी धालीवाल,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का के नेतृत्व में युवा मोर्चा के नेताओं ने इसमें भाग लिया।


76

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147297