Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन करेंगे वेस्ट हल्के के सूझवान लोग--केडी भंडारी

*वेस्ट हल्के में उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदीवार शीतल अंगुराल के हक में ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन*

जलांधर आज तिथि 01 जुलाई (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट हल्के में उप चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के हक में ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन मंडल 12 के वार्ड न 42 में किया गया।इसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केडी भंडारी,शक्ति केंद्र प्रभारी वरुण शर्मा,मंदीप बख्शी,किशन लाल शर्मा,आईटी सेल जिला अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,मंडल 12 के अध्यक्ष राकेश राणा आदि उपस्थित हुए।इस बैठक को सफल बनाने में बूथ न 42 के कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने  विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले वेस्ट हल्के के उपचुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि जलांधर वेस्ट हल्के की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का मज़बूत जनादार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256483

Share this Post