Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*राहुल के नेतृत्व में देश देखेगा विपक्ष का नया तेवर : डा. अखिलेश*

*राहुल के नेतृत्व में देश देखेगा विपक्ष का नया तेवर : डा. अखिलेश*

पटना, 26 जून,2024 (विक्रांत मदान): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर बिहार कांग्रेस में खुशी व्याप्त है। मालूम हो कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह राहुल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की पहल करने वाले अग्रणी नेताओं में थे और नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की। अपने संदेश में डा0 सिंह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। इंडिया गठबंधन इस चुनाव के बाद जितना शक्तिशाली बनके उभरी है उसका सारा श्रेय राहुल गाँधी को जाता है। राहुल एक बेहद निर्भिक, स्पष्टवादी एवं दूरदर्शी  नेता के रूप में लोकप्रिय रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव के बाद यह स्थापित हो गया है कि राहुल की बातों का जनमानस पर कितना गहरा असर होता है। वे राष्ट्रीय नायक के रूप में उभरे हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है इसलिए इसकी एक गरिमा है। अहम सरकारी संस्थानों के सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष की सहमति भी जरूरी होती है। इसलिए राहुल जी जैसे सूझबूझ वाले एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर मौलिक विजन वाले व्यक्ति का इस पद पर रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अहम है। कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में एक अलग तेबर के साथ उभरी है और राहुल को नेता प्रतिपक्ष के रूप में पाकर विपक्षी राजनीति का नया कलेवर देखने को मिलेगा। इससे यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए विपक्ष को दबाना नामुमकीन होगा। यह देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए विपक्ष के नेता के रूप में राहुल जी नया मापदण्ड स्थापित करेंगे यह मेरा विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गाँधी को बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 

राहुल गाँधी को बधाई देनेवालों में कांग्रेस के कई नेता है जिनमें शामिल हैं -डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्र, डा0 समीर कुमार सिंह, निर्मल वर्मा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
9430438222

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266060

Share this Post