Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शहर की सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर निगम कमिश्नर से मिले पूर्व सांसद सुशील रिंकू 

 

 

कहा, सतगुरु कबीर महाराज के प्रकट दिवस से पहले दुरुस्त की जाए सारी व्यवस्था 

 

जालंधर, G2M14 जून-24 पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू ने आज शहर की साफ-सफाई, सीवरेज व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से मुलाकात की और उन्हें शहर की हालत सुधारने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। रिंकू ने कहा जालंधर कागजों में तो स्मार्ट सिटी है लेकिन असलियत में शहर की हालत बहुत खराब है। टूटी सड़के, बदहाल सीवरेज व चरमराई हुई सीवरेज व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें लोगों को परेशान कर रही हैं। 

 

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद सतगुरु कबीर महाराज का प्रकट दिवस है और इस त्यौहार को जालंधर में धूमधाम व पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। लेकिन दुख की बात यह है कि शहर में सफाई व्यवस्था और सिविल सिस्टम का बुरा हाल है। उन्होंने निगम कमिश्नर से कहा कि प्रकट दिवस समारोह से पहले-पहले शहर खासकर आयोजन स्थल के आसपास सफाई, सीवरेज और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने कार्यक्रम के मद्देनजर प्रमुख सड़कों व इलाकों की सूची भी निगम कमिश्नर को सौंप जहां सबसे ज्यादा साफ सफाई और लाइटों की जरूरत है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267934

Share this Post