Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जनमत के सम्मान में प्रधानमंत्री को दे देना चाहिए इस्तीफा: राजेश राठौड़*

G2M *ये पीएम के नीतियों की हार, दें इस्तीफा: राजेश राठौड़*

*हार स्वीकार कर मोदी दें इस्तीफा: राजेश राठौड़*

*पटना. मंगलवार, 4 जून, 2024 (विक्रांत मदान) : 
  18 वीं लोकसभा के आएं परिणाम को स्वीकार करते हुए और जनमत के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यें बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने चुनाव परिणाम में इच्छित परिणाम न आने पर प्रधानमंत्री को लेकर कही है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट तौर पर भाजपा को कम सीट देकर यह संदेश देने का काम किया है कि प्रधानमंत्री की गारंटी और नीतियों से जनता इत्तेफाक नहीं रखती और ये जनमत उनके और भाजपा की नीतियों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपनी चुनावी सभाओं में 400 पार का नारा दे रहे थे कभी कभी उत्साह में इनके नेता 500 पार भी बोल जा रहे थे लेकिन जनता ने इन्हें 240 पर रोक दिया जो बहुमत से भी 32 कम है तो खुद इसे राजनीतिक हार के रूप में स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन को तमाम मोदीजनित हथकंडे अपनाने के बाद भी जनता ने अपना प्यार दिया। हमने ईडी सीबीआई से लेकर भाजपा के इशारे पर अपने बैंक खाते तक फ्रीज होने की स्थिति में भी हिम्मत से चुनाव लड़ा और पूरे देश में भाजपा और उसके सहयोगियों से डटकर मुकाबला किया। जनता ने हमारे नेता राहुल गांधी के पांच न्याय को स्वीकार किया और दिल खोलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट किया जबकि मोदी की गारंटी इस चुनाव में फेल हो गई। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रहेगी और जनहित में कार्य करती रहेगी। प्रधानमंत्री और भाजपा ने यदि नैतिकता और मर्यादा के साथ वैचारिक और मुद्दों पर बगैर ईडी सीबीआई, कुंठा और द्वेष के अगर यह चुनाव लड़ा होता तो परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में और अधिक रहता। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत का अंतर बताता है कि उनकी लोकप्रियता कम हो चुकी है और फैजाबाद रामजन्म भूमि संसदीय क्षेत्र से भाजपा की हार ने भगवान राम का राजनीतिक इस्तेमाल करने वालों को सबक दे दिया है।
9430438222

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266105

Share this Post