Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वेस्ट में भाजपा के चुनाव प्रचार में पहुंचे 20 हजार से ज्यादा लोग

 

प्रख्यात फिल्म स्टार मनोज तिवाड़ी ने पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू के समर्थन में की रैली

G2Mजालंधर,(विक्रांत मदान)29 मई-24

जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी की रैली में लोगों ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले क्योंकि इस कार्यक्रम में 20 हजार से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे। रैली में रिंकू को समर्थन देने के लिए इतनी भीड़ पहुंची कि वहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। इस रैली में प्रख्यात फिल्म स्टार मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू को को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। 

मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने कई बड़े आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में कई ऐसे मुद्दों को हाथ डाला है, जिन्हें पिछली सरकारें हाथ डालने से बचती आई हैं। जम्मू-कश्मीर का मसला हो या राम मंदिर का मुद्दा, मोदी सरकार ने सीधे तौर पर साफ नियम के साथ काम किया है। उन्होंने सुशील रिंकू की तारीफ करते हुए कहा कि वह सदा ही जालंधर के लिए सक्रिय रहते हैं। जब भी नई दिल्ली आते हैं तो सिर्फ जालंधर के बारे में ही बात करते हैं और जिले के लिए प्रोजेक्ट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नेता को जरूर ही चुनकर लोकसभा में भेजना चाहिए क्योंकि वह जालंधर की आवाज बनकर केंद्र सरकार से जिले को तरक्की के रास्ते पर आगे लेकर जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि लोगों ने पिछली बार उनमें अटूट भरोसा दिखाया था, जिसकी बदौलत वह संसद में पहुंचे। इस बार भी अगर जनता उन्हें मौका देगी तो वह जालंधर की डवलपमेंट के लिए दिन-रात एक कर देंगे। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल समेत पार्टी के सीनियर लीडर मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266104

Share this Post