Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*चुनाव की घोषणा होने के ठीक बाद पीएम मोदी ने मुझे जेल भेज दिया, उन्हें डर था कि केजरीवाल अगर देशभर में प्रचार करेगा तो भाजपा को बहुत नुकसान होगा - केजरीवाल* 

*मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं - केजरीवाल* 

 

*अमित शाह पंजाब के लोगों को धमकी देकर गए हैं कि 4 जून को राज्य सरकार बर्खास्त कर देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे, आप वोट से उनको जवाब दे दो - केजरीवाल*

*केजरीवाल ने जालंधर में 'आप' उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों से कहा - आपने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया, किसी ने भी आपके लिए कुछ नहीं किया, इस बार पवन टीनू को जिताएं*

*जालंधर/चंडीगढ़, 27 मई (विक्रांत मदान) ; 

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में 'आप' उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ रोड किया और लोगों से पवन टीनू को जीताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया। किसी ने भी आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही संसद में आपके मुद्दों को उठाया। इस बार आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को जिताएं। ये आपके बीच रहेंगे। आप 2:00 रात में भी इसे काम करवा सकते हो। ये आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए लड़ेंगे।

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री की। वहीं भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है। फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं। आप बताओ कि बिजली मुफ्त देने वाला भ्रष्टाचारी होता है या बिजली महंगी देने वाला?

उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी ने मुझे जेल भेज दिया। उन्हें डर था कि केजरीवाल अगर देशभर में प्रचार करेगा तो भाजपा को बहुत नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही फैला रखी है। इस बार ये जीत गए तो देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देंगे। इसलिए इस बार भाजपा को हराना बेहद जरूरी है।

केजरीवाल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि शाह पंजाब के लोगों को धमकी देकर गए हैं कि 4 जून को आप सरकार बर्खास्त कर देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। वह लोकतंत्र का कत्ल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग तानाशाह को बर्दाश्त नहीं करते। इसलिए आप अमित शाह अपने वोट से जवाब दे दो।

केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने हमें 92 सीटें जिताकर हमारी सरकार बनाई। अब हमें 13 सांसद देकर केंद्र में मजबूत कर दो। फिर हम केंद्र सरकार से संबंधित सभी मुद्दों को सुलझाएंगे और पंजाब के सभी बकाया फंड जारी करवाएंगे। हमारे सांसद संसद में पंजाब की आवाज बनेंगे। 

उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने अपील की और कहा कि भाजपा और अकाली दल को वोट करना, मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। किसी अन्य पार्टी को भी वोट देने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कि राज्य में हमारी सरकार है। केन्द्र में भी हम मजबूत हो जाएंगे, फिर पंजाब का विकास दोगुनी गति से होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266105

Share this Post