Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रामामंडी के लोगों ने रिंकू को दिया जनसमर्थन

 

चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी तादाद में भाजपा के समर्थन में मतदान का ऐलान किया

जालंधरG2M, 26 मई-

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू का चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। रविवार को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते रामामंडी इलाके में में रिंकू ने डोर टू डोर प्रचार किया। उनके साथ पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया भी मौजूद थे। सुशील रिंकू के प्रचार के दौरान रामामंडी के लोगों खासकर बाजार के दुकानदारों ने भाजपा को खुले समर्थन का ऐलान किया। लोगों ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जालंधर की सीट सुशील रिंकू की झोली में डालेंगे और सभी लोगों ने बड़ी तादाद में रिंकू के समर्थन में मतदान का ऐलान किया।

सुशील रिंकू ने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह देखकर उनका हृदय खुशी से भर गया है। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने जालंधर की आवाज हमेशा बुलंद की है। लोकसभा में उन्होंने जालंधर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया और उन्हें हल करवाने के लिए एक सक्रिय भूमिका निभाई है। इसलिए अगर जिले के लोग उन्हें दोबारा मौका देते हैं, तो वह फिर से जिले से संबंधित मुद्दे केंद्र के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर के अनेकों ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें समय-समय की सरकारों ने नजरअंदाज किया है। मगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इन मुद्दों को लेकर केंद्र से आवश्य ही समाधान करवाएंगे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post