Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*आदमपुर हलके से भाजपा ने दिया विरोधियों को बड़ा झटका,विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के नेता जगदीश कुमार जस्सल और अमित बत्रा ने भाजपा की ज्वाइन*

*मोदी जी तीसरी बार जीतने के बाद जालन्धर के अधूरे कामों को पहल के आधार पर करेंगे पूरा--विजय रूपाणी*

जालंधर तिथि 23 मई (विक्रांत मदान ) : भारतीय जनता पार्टी ने आदमपुर हलके से विरोधियों को बड़ा झटका देते हुए विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के नेता जगदीश कुमार जस्सल और आप पार्टी के युवा नेता अमित बत्रा ने भाजपा ज्वाइन की है।उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कैंट हल्के के को कन्वीनर मनोज अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जगदीश कुमार जस्सल और अमित बत्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। विजय रूपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267491

Share this Post