Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"जालंधर में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जगदीश समराय"

 

 

विधायक शीतल अंगुराल के प्रयास रंग लाए

 

जालंधरG2M(विक्रांत मदान)23 मई 24:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में कांग्रेस नेता लगातार टूटकर-टूटकर भाजपा में शामिल हो रहे है।

इस कड़ी में आज जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के प्रयासों से निगम जालंधर के अंतर्गत आते वार्ड नम्बर 78 के पार्षद व पंजाब स्टेट सीड कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन जगदीश समराय ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मोके जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल, पंजाब भाजपा के उपाअध्यक्ष के.डी.भंडारी सहित जिला भाजपा जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस मोके पर जगदीश समराय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू व जालंधर वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल की कार्यशैली से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी दिशा और विश्वसनीयता खो दी है। कांग्रेस पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है और वह नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही। इसी वजह से पार्टी ना तो सत्ता में आ पा रही है और न ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा पा रही है। श्री समराय ने भाजपा के 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना भी की। इस मौके पर उन्होंने इस चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू की भारी बहुमत से जीत होने का दावा भी किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221142

Share this Post