Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*विजय रूपाणी ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद*

*विजय रूपाणी ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद*

जालंधर आज तिथि 17 मई ( ईक्रान्तमदान) :  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी  ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।रूपाणी ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति हुईं है।इस अवसर पर आनंदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं।रूपाणी ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने विजय रूपाणी से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266203

Share this Post