Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा निभायेगा अहम भूमिका --शमा चौहान*

*भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का किया महासम्मेलन, सैकड़ो की तादाद में महिला शक्ति हुई शामिल*

*आप सरकार की जन विरोधी नीतियों ने पंजाब की महिलाओं को किया गुमराह--विजय रुपाणी*


जालंधर आज तिथि 16 मई (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके देशभक्ति का गीत गाया गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, करमजीत कौर चौधरी,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,सुनीता रिंकु,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,जिला महिला मोर्चा प्रभारी व जिला महामंत्री राजेश कपूर, दीपाली बागड़िया,शालू आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर विजय रूपाणी ने कहा कि आज इतनी ज्यादा तादाद में महिला शक्ति ने इस सम्मेलन में शामिल होकर साबित कर दिया है कि जालंधर लोकसभा से सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आप सरकार की जन विरोधी नीतियों ने पंजाब की महिलाओं को गुमराह किया है।उन्होंने कहा कि आप सरकार ने महिलाओं को झूठे चुनावी वायदों से सत्ता हासिल की थी पर इस बार लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इनको करारी हार देगी।इस अवसर पर शमा चौहान ने कहा कि इस बार  जालंधर लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने इतनी तादाद में महासम्मेलन में महिला शक्ति का पहुंचने पर धन्यवाद किया और संकल्प लिया कि इस बार सुशील रिंकू को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ मजबूत करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post