Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*सुशील रिंकू ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया जीत का आशीर्वाद*

 

जालंधर आज तिथि 16 मई (विक्रांत मदान) : जालंधर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह अक्सर यहां माथा टेकने के लिए आते रहते हैं और इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति होती है। 
उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है। यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं। रिंकू ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुशील रिंकू से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266203

Share this Post