Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*हल्का नॉर्थ के फतेहपुरी मोहल्ला में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन*

*जालंधर से भाजपा का सांसद आने पर अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेगी मोदी सरकार--सुशील रिंकु*

*जालंधर लोकसभा में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को कर रहा  पक्का--के डी भंडारी*


जालंधर आज तिथि 15 ਮਈ (ਵਿਕਰਾਂਤ ਮਦਾਨ) : )भारतीय जनता भारतीय जनता पार्टी हल्का नॉर्थ में मंडल 4 के भाजपा नेता बिशु खन्ना की अध्यक्षता और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी की अगुवाई में जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन फतेहपुरी मोहल्ला में किया गया।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,जिला युवा मोर्चा सचिव भुवन मल्होत्रा,अनुपम शर्मा,हसन सोनी,हनी तलवाड़,आशीष सहगल आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ बाते की है और मोदी सरकार ने ज़रूरतमंद लोगो तक सरकारी लाभ पहुचाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा के सूझवान वोटरों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि आज हर जालंधरवासी अपनी सुरक्षा के साथ साथ शहर में विकास के नाम हुए विनाश से चिंतित है।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा  ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा का बढ़ता जनादार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि नार्थ हल्के में सुशील रिंकू को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है और और मुझे इस बात का यकीन है कि भाजपा जालंधर सीट को जीतकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बुनियाद को पूरी तरह हिला देगी।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। इस अवसर पर नीरज कुमार,करवीर सिंह,मानचंद,अभिषेक ठाकुर,राकेश,हेमंत खन्ना,रामपाल वर्मा,दिनेश खन्ना,हेमंत खन्ना,कृष्ण तलवाड़,राघव अग्रवाल,मुकुल कलिया आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266203

Share this Post