Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*चुनाव आयोग करें स्पष्ट किसके दबाव में हुआ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की हेलिकॉप्टर का जांच: राजेश राठौड़*

 

*खड़गे की हेलिकॉप्टर जांच से चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेहास्पद: राजेश राठौड़*

*कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के हेलिकॉप्टर को किसके इशारे पर चुनाव आयोग ने की जांच: राजेश राठौड़*


*पटना. रविवार, 12 मई, 2024*(विकरांत मदान) : 

बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर की समस्तीपुर चुनावी जनसभा के दौरान  जांच पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ बिफरे नजर आएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करें इसका हम सभी विपक्षी इंडिया गठबंधन के दल स्वागत करते हैं लेकिन आखिर किसके दबाव में चुनाव आयोग के द्वारा बार बार विपक्ष के ही नेताओं की हेलिकॉप्टर की जांच की जा रही है। इससे पूर्व में भी चुनाव आयोग ने केरल में हमारे नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की जो पूर्वाग्रह से ग्रस्त प्रतीत हुई थी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेताओं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलिकॉप्टर की कितनी बार जांच हुई इसे स्पष्ट करना चाहिए। चुनाव आयोग की ऐसी एकतरफा कार्रवाई से उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजिमी है और आयोग को सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इन एकपक्षीय जांच के लिए उसे किसके द्वारा मजबूर किया जा रहा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे  बिहार के समस्तीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचे और वहां चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिकारियों ने उनके हेलिकॉप्टर की जांच की जो पूर्वाग्रह से ग्रसित जांच लगा। इस दौरान जांच के नाम पर उनके भोजन और आवश्यक दवाओं को भी नुकसान पहुंचाया गया। आखिर चुनाव आयोग किसके दबाव में ऐसे कृत्य विपक्षी महागठबंधन इंडिया के नेताओं को लक्षित करके ऐसा कर रही है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसके सूचना के आधार पर यह जांच हुई और साथ ही उसने किन किन एनडीए नेताओं के हेलिकॉप्टर की नियमित जांच की है और साथ ही अपनी सफाई में जांच के वीडियो को भी जारी करना चाहिए अन्यथा ये मान लिया जाएगा कि उनकी सारी जांच के विपक्ष के नेताओं को पर  करने की साजिश है और सभी कार्रवाई एकतरफा हैं? 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273295

Share this Post