Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Himachal Elections: हिमाचल का अगला CM कौन? विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी सीएम का ऑफर!

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्मंत्री को लेकर जद्दोजहद तेज हो गई है. शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया और दिल्ली में हाईकमान पर फैसला छोड़ा गया है. अब सूत्रों का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया गया है. हालांकि, हिमाचल के मुख्यमंत्री का अंतिम फैसला प्रियंका गांधी करेंगी.,

जानकारी के अनुसार, सीएम पद की रेस में चल रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए अड़े हुए हैं.  मुकेश अग्निहोत्री का झुकाव प्रतिभा सिंह की तरफ़ है. क्योंकि वह पहले भी वीरभद्र सिंह गुट के थे.  डैमेज रोकने के लिए सुक्खू और प्रतिभा के अलावा तीसरे विकल्प पर भी विचार हुआ है और इनमें चंद्र कुमार, धनी राम शांडिल और हर्षवर्धन चौहान शामिल रहे हैं. लेकिन वीरभद्र सिंह गुट की नाराजगी ना रहे, इसलिए हॉली लॉज को डिप्टी CM की ऑफर दिया गया है. फिलहाल, दिल्ली से आए पर्यवेक्षक भूपेश वघेल, राजीव शुक्ला और भूपेंद्र हुड्डा शिमला के होटल सिसिल में  मौजूद हैं औऱ मीटिंगों का दौर जारी है.

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256235

Share this Post