Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुजरात में सिर चढ़कर बोला पीएम मोदी का जादू

गुजरात के चुनावी इतिहास में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी और धमाकेदार जीत दर्ज की है. 182 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर नया इतिहास रचा है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अब तक का अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया. सिर्फ 17 सीटों पर ही उसके उम्मीदवार जीत पाए हैं. पहली बार गुजरात की सियासी प्रयोगशाला में किस्मत आजमाने उतरी आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर ना सिर्फ अपनी जीत दर्ज कराई है बल्कि करीब 13 फीसदी वोट पाकर राष्ट्रीय पार्टी की कतार में शामिल हो गई है. बीजेपी ने 52.5 फीसदी वोटों के साथ विधानसभा की 86 फीसदी सीटों पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस को 27.3 फीसदी वोट तो मिले हैं लेकिन सीटें इतनी भी नहीं आई हैं कि वो नेता विपक्ष के लिए दावेदारी ठोक सके.

बीजेपी ने तोड़े जीत के सारे रिकॉर्ड
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड कायम किया है. 37 साल पहले 1985 में कांग्रेस ने माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 149 सीटें जीती थीं. आज तक गुजरात में किसी भी पार्टी की ये सबसे बड़ी जीत थी लेकिन अब से ये रिकॉर्ड बीजेपी के नाम दर्ज हो गया है. बीजेपी की इस रिकॉर्ड जीत के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति और विपक्ष के खिलाफ मोर्चाबंदी को मुख्य वजह माना जा सकता है. दरअसल, 2017 के चुनावों में बीजेपी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी. बीजेपी को बहुमत के लिए जरूरी 92 से सिर्फ 7 सीटें ज्यादा मिली थीं जो 1995 के बाद से पार्टी का सबसे खराब परफॉर्मेंस था. 2017 में बीजेपी को लगे झटके के बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उन कारणों पर फोकस करना शुरू किया, जिन्हें उस वक्त जिम्मेदार माना गया था. पीएम मोदी ने खुद मोर्चा संभाला और आज प्रचंड जीत के रूप में उसका नतीजा सामने है. बीजेपी ने चौतरफा जीत हासिल की है.

Latest News

Number of Visitors - 256235

Share this Post