Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*सैंट्रल हल्के के लाजपत नगर में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन*

*जालंधरवासी सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को करेंगे मज़बूत--मंनोरंजन कालिया*


*जालंधर लोकसभा से विरोधियों को पछाड़ कर भाजपा बनेगी नंबर वन--सुशील रिंकु*

जलांधर आज तिथि 09 मई (विक्रांत मदान ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट्रल हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन मंडल 8 के अध्यक्ष क्षितिज ढल्ल की अध्यक्षता में लाजपत नगर में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु, सैंट्रल हल्का प्रभारी राजीव ढींगरा,अजय चोपड़ा आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारतवर्ष में विकास की धारा को तेजी के साथ लागू किया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और इस इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि जालंधर में में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा से विरोधियों को पछाड़ कर इस बार भाजपा नंबर वन बनेगी। उन्होंने शहर और देहात में पड़ते सभी सूझवान वोटरों से प्रार्थना की है इस वार एक एक वोट भाजपा के पक्ष में दे क्योंकि यह चुनाव जालंधर के भविष्य को निर्धारित करेगा।


47

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147393