Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राजा वड़िंग के जोशपूर्ण अभियान को लुधियाना केन्द्रीय और लुधियाना पूर्वी में भारी समर्थन मिला

*“मंदिर बांटा, मस्जिद बांटा, बांट दिया भगवान को; शर्म करो भाजपा वालों, मत बांटो इंसान को” : राजा वड़िंग

लुधियाना, 9 मई 2024:(बिकरांत मदान) :लुधियाना संसदीय सीट के लिए गतिशील दावेदार राजा वड़िंग ने लुधियाना केंद्रीय और लुधियाना पूर्वी विधानसभा हलकों में जोश भरा अभियान शुरू किया है और इसके तहत मतदाताओं को एकजुट करने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सार्थक संबंध बना रहें हैं 
इस क्रम में, वड़िंग का अभियान लुधियाना केंद्रीय और लुधियाना पूर्वी के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा, जिस दौरान उन्होंने क्षेत्र में रहती आबादी की आकांक्षाओं और चिंताओं का जिक्र किया। वड़िंग चहल-पहल वाले बाज़ारों से लेकर शांत आवासीय इलाकों तक सक्रिय प्रतिनिधित्व और प्रगतिशील बदलाव का वादा करते हुए, एक अमिट छाप छोड़ी।
वड़िंग ने सामाजिक प्रगति को आकार देने में कानूनी वकालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक की।  इस बातचीत ने न केवल कानून के शासन को बनाए रखने के लिए वड़िंग की प्रतिबद्धता को जाहिर किया, बल्कि लुधियाना की बेहतरी के लिए सहयोगी साझेदारी को बढ़ावा देने हेतुर उनके समर्पण को भी मजबूती से पेश किया। 
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए, वड़िंग ने अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के बावजूद शहर के हर कोने तक पहुंचने के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। जिस दौरान उन्होंने उद्योगों का पलायन, ट्रैफिक, प्रदूषण, मजदूरों के जीवन स्तर और आवारा पशुओं के खतरे जैसे प्रमुख मुद्दों पर जोर डाला। 
वड़िंग ने इन मुद्दों को संसद में उठाने की कसम खाई। इसी तरह लुधियाना में एम्ज की स्थापना, लुधियाना को शिक्षा क्षेत्र के हब में बदलने और लुधियाना को एक स्वच्छ व हरा-भरा शहर बनाने के लिए पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने जैसी पहलों की उन्होंने वकालत की। 
जबकि विभाजनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए, वड़िंग ने कहा, “मंदिर बांटा, मस्जिद बांटा, बांट दिया भगवान को; शर्म करो भाजपा वालों, मत बांटो इंसान को” 
इसी तरह, उन्होंने समावेशिता की भावना का आह्वान करते हुए, वोटरों से संप्रदायवाद को त्यागने और आपसी एकता को बढ़ाने की अपील की।  उन्होंने लुधियाना के वोटरों से समर्थन का आह्वान करते हुए, "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" के नारे के साथ अपने संबोधन का समापन किया। 
इस दौरान वोटरों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग समावेशी शासन व उत्तरदायी नेतृत्व के प्रति वड़िंग के दृष्टिकोण को लेकर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post