Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*आदमपुर शहर के लंबित पड़े फ्लाई ओवर को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा भाजपा का सांसद-- सुशील रिंकू*

 

जालंधर( )भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि आदमपुर हल्के में लंबित पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण भाजपा का सांसद आने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से कॉन्ग्रेस और आप पार्टी की गलत नीतियों का शिकार हुए आदमपुर हल्के की कोई सुध बुध लेने वाला नही है।उन्होंने कहा कि इसी के प्रणाम हैं कि सत्ताधारी सरकारों के कार्यकाल में राहगीरों और आम लोगों को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मान सरकार का घटिया रवैया इस कदर जारी है कि अपने चुनावी एजेंडे में उन्होंने इस समस्या को वोटो की राजनीति में खूब चमकाया था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ने आदमपुर की जनता के साथ विश्वासघात किया है और इस बार भाजपा का सांसद आने पर इस क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास होगा और अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करके नया इतिहास कायम किया जायेगा।सुशील रिंकु ने कहा कि पंजाब की आप सरकार और कांग्रेस किस मुंह से इस हल्के के लोगों से वोट मांगने आ रहे है।सुशील रिंकु ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस बार जालंधर में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और 4जून को विरोधियों को चारों खाने चित्त करके पार्टी यह सीट बड़े अंतर से जीतेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266274

Share this Post