Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शाहकोट में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएंगे- राणा हरदीप सिंह,हल्के के वर्करों व पदाधिकारियों के साथ की एक विशाल बैठक 

 

G2M जालंधर(विक्रांत मदान) 8 मई24:-शाहकोट विधानसभा हलके में वरिष्ठ भाजपा नेता राणा हरदीप सिंह ने हलके के वर्कों को पदाधिकारी की एक विशाल बैठक को संबोधित किया जिसमें उन्होंने इस हलके में पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजय बनाने की रणनीति पर चर्चा की। 

 

राणा हरदीप सिंह ने कहा कि शाहकोट विधानसभा हलके में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पार्टी के वर्कर पूरी तरह से तैयार हैं और इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना बना ली गई है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर वर्कर लोगों के संपर्क में है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस हलके में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लोगों को भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 साल में देश की तरक्की के लिए किए के कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। 

 

राणा हरदीप सिंह ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा का प्रचार और तेज होगा जिसमें सभी कर्मी घर-घर जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि राणा हरदीप सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह के भतीजे हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी और जॉइनिंग के बाद से ही वह शाहकोट हल्के में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266274

Share this Post